Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Laddu Gopal Chatti 2025 : जानिए कब है लड्डू गोपाल की छठी ,छठी का क्या है धार्मिक महत्व?

Laddu Gopal Chatti 2025 : जानिए कब है लड्डू गोपाल की छठी ,छठी का क्या है धार्मिक महत्व?

#LadduGopalChatti2025 #LadduGopalChhathi #ChhathiPuja2025 #LadduGopalPuja #छठीपूजन2025 #लड्डूगोपालछठी #ShriKrishnaChhathi #KrishnaChattiCelebration
Facebook
X
WhatsApp

Laddu Gopal Chatti 2025 : जन्माष्टमी पर बाल गोपाल पधार चुके हैं। कान्हाजी के जन्म का उत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। उनका लड्डू गोपाल के रूप में पूजन किया गया। अब लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाएगी, क्योंकि सनातन धर्म में बच्चे के जन्म के बाद छठी मनाई जाती है। इस दौरान भगवान कृष्ण के मंदिरों को सजाया जाता है। उनका पूजन किया जाता है और भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं, लड्डू गोपाल की छठी कब है। इसका क्या महत्व है।

लड्डू गोपाल की छठी कब है ?
मान्यता है कि जन्माष्टमी के छठे दिन लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है। चूंकि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण भगवान का जन्म हुआ था। ऐसे में छठे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर छठी मनाई जाती है। इस साल जन्माष्टमी तिथि 16 अगस्त को थी, जबकि 21 अगस्त को त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि मनाई जाएगी। ऐसे में इस साल 21 अगस्त को लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाएगी।

छठी पर लड्डू गोपाल का भोग
छठी पर सुबह उठकर स्नान ध्यान करें। लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। उन्हें नए वस्त्र पहनाएं। इसके बाद पंचामृत, फल, फूल, मिठाई, तुलसी के पत्ते आदि चढ़ाएं। इसके साथ ही सबसे अहम चीज छठी पर कढ़ी चावल का भोग लड्डू गोपाल को जरूर अर्पित करें। इसके बाद इसे प्रसाद के तौर पर बांट दें। छठी पर कढ़ी चावल का भोग लगाने का बड़ा महत्व है। दही, बेसन और हल्के मसालों के साथ कढ़ी बनाएं और भगवान को अर्पित करें। इसके साथ ही माखन मिश्री का भोग भी लगाएं और मोरपंख अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान कृष्ण से जुड़े मंत्रों का जप करें। किसी भूखे को भोजन कराएं। इसके साथ ही कदंब के पेड़ की टहनी लाकर पूजा स्थल पर रख सकते हैं। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को कदंब का पेड़ बड़ा प्रिय है। यही नहीं भगवान को बांसुरी भी चढ़ा सकते हैं।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें