Translate Your Language :

Latest Updates
Ambikeshwar Mahadev Temple: एक मंदिर, तीन देवता, 14 खंभों पर टिका यह अनोखा धाम क्यों है इतना खास? Ram Setu Mystery: कैसे डूबा राम सेतु? रोचक है इसका इतिहास और लेकिन उलझी है विज्ञान की कहानी, जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ? Bokaro Top 5 Shiva Mandir : बोकारो के ये हैं टॉप 5 फेमस शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है लाखों की भीड़! Mahashivratri 2026: इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को मिलेगा दोगुना फल, बन रहे हैं ये 2 बेहद शुभ संयोग! Magh Purnima 2026: क्या आप भी नहीं कर पा रहे पूर्णिमा स्नान? इन आसान उपायों से पाएं गंगा स्नान जैसा फल जिन लड़कियों के पैर की बीच वाली उंगली होती है लंबी वो सच्चे दिल से करती हैं मोहब्बत, लेकिन… Brihaspati Dev Temple: देवगुरु पर्वत की 8000 फीट की ऊंचाई पर बृहस्पति देव का मंदिर, जानें क्या है देवताओं के गुरु के मंदिर की कहानी Holi 2026 kab hai: कब है होलिका दहन ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान Lakshmi Puja on Friday: इस दिन नहीं खानी चाहिए खट्टी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज?
Home » Uncategorized » Parivartini Ekadashi Ke Upay: परिवर्तिनी एकादशी की शाम को करे ये खास उपाय बदलेगी किस्मत,आएगी तरक्की

Parivartini Ekadashi Ke Upay: परिवर्तिनी एकादशी की शाम को करे ये खास उपाय बदलेगी किस्मत,आएगी तरक्की

#Ekadashikabhai #katha #ekadashivratkatha
Facebook
X
WhatsApp

Parivartini Ekadashi Ke Upay: भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि इस बार आज के दिन यानी 3 सितंबर, बुधवार को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने से जातक को समस्त पापों से मुक्ति मिल सकती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, शास्त्रों में परिवर्तिनी एकादशी के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें शाम के समय आजमाने से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। वहीं, जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।

एकादशी की शाम जरूर करें ये काम
ऐसी मान्यता है की परिवर्तिनी एकादशी को भगवान विष्णु जी करवट बदलते हैं। ऐसे में अगर आपने घर पर स्थापित विष्णुजी की मूर्ति को सुलाया हुआ है तो आज शाम के समय उन्हें दक्षिण कमर (दक्षिणा) करके यानी करवट बदलकर जरूर सुला दें। ऐसा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विष्णुजी को ओढ़ाएं नई चादर
परिवर्तिनी एकादशी की शाम भगवान विष्णुजी की चादर भी जरूर बदल देनी चाहिए। अब बरसात का मौसम खत्म होने के बाद सर्दियों का आगाज होने लगेगा। ऐसे में इस बदलते मौसम में भगवान विष्णु को दूसरी चादर जरूर ओढ़ा देनी चाहिए। ऐसा करने आपका जीवन खुशहाली से भर सकता है।

इस उपाय से दुर्भाग्य होगा दूर
एकादशी के दिन शाम के समय भगवान विष्णुजी की पूजा करने के साथ-साथ तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में एकादशी की शाम इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

जीवन में सफलता प्राप्त करने का उपाय
शाम के वक्त भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। साथ ही, ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप भी अवश्य करें। इस एक उपाय को करने से जातक को जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है और तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती है। विष्णुजी का मंत्र जाप करने से व्यक्ति को अपने जीवन और करियर में सफलता मिल सकती है।

इस उपाय से घर से नकारात्मकता होगी दूर
परिवर्तिनी एकादशी के दिन शाम को भगवान विष्णुजी की आरती में कपूर जरूर प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है। अगर आप कपूर के साथ शाम की आरती करते हैं, तो इससे आसपास के वातावरण में शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

धन में वृद्धि के लिए करें यह उपाय
इसके लिए एकादशी तिथि को शाम के समय भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। विधि-विधान से पूजा करने और भोग लगाने के बाद खीर को प्रसाद के रूप में बच्चों को बांट दें। ऐसा करना बेहद फलदायी माना गया है। इस एक उपाय से जातक को पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है और धन में वृद्धि के योग भी बनते हैं। अगर परिवर्तिनी एकादशी पर आप इनमें से कोई एक काम भी कर लें तो इससे आपका भाग्य चमक सकता है।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें